Asmad Yushmad Shabd Roop अस्मद् युष्मद् शब्द रूप… ये सर्वनाम शब्द के अन्तर्गत आते हैं ।अस्मद् का रूप में अहम् = मैं ,आवाम् =हम दोनों ,वयम् =हम सब इस प्रकार के रूप बनाते हैं।इसी प्रकार अन्य विभक्तियों में भी रूप बनता है। युष्मद् शब्द त्वम्= तुम के विभिन्न रूपों के लिये है…त्वम् =तुम , युवाम् तुम दोनों , यूयम् =तुम सब इसी प्रकार अन्य विभक्तियों में रूप बनते हैं।
अस्मद् शब्द रूप..Asmad-Yushmad-Shabd-Roop
ध्यान देने योग्य बातें….
- *अस्मद् शब्द रूप उत्तम पुरुष के अन्तर्गत आता है।
- *संस्कृत में उत्तम पुरुष के लिये..अहम् =मैं , आवाम्=हम दोनों , वयम् =हम सब , इस प्रकार के रूप होते हैं।
- *अन्य रूपों की तरह अस्मद् के रूप में भी प्रथमा और द्वितीया विभक्ति द्विवचन रूप एक जैसे हैं।
- *तृतीया चतुर्थी और पञ्चमी विभक्ति के द्विवचन के रूप एक जैसे होते हैं।
- *परन्तु नौ भी द्वितीया, चतुर्थी और षष्ठी विभक्ति द्विवचन का रूप है।
- *इसी प्रकार नः द्वितीया , चतुर्थी और षष्ठी का बहु वचन का रूप है।
- *षष्ठी और सप्तमी विभक्ति के द्विवचन के रूप एक जैसे होते हैं।
| विभक्ति | एक वचन | द्वि वचन | बहु वचन |
| प्रथमा | अहम् | आवाम् | वयम् |
| द्वितीया | माम् , मा | आवाम् , नौ | अस्मान्, नः |
| तृतीया | मया | अवाभ्याम् | अस्माभिः |
| चतुर्थी | मह्यम्, मे | अवाभ्याम्, नौ | अस्मभ्यम् , नः |
| पञ्चमी | मत् | अवाभ्याम् | अस्मत् |
| षष्ठी | मम, मे | आवयोः, नौ | अस्माकम् , नः |
| सप्तमी | मयि | आवयोः | अस्मासु |
अस्मद् युष्मद् शब्द रूप Asmad-Yushmad-Shabd-Roop
युष्मद् शब्द रूप
ध्यान देने योग्य बातें….
- *युष्मद् शब्द रूप मध्यम पुरुष के अन्तर्गत आता है।
- *संस्कृत में मध्यम पुरुष के लिये त्वम् =तुम ,युवाम्=तुम दोनों , यूयम् =तुम सब , इस प्रकार के रूप होते हैं।
- *अन्य रूपों की तरह युष्मद् शब्द के रूप में भी प्रथमा और द्वितीया विभक्ति द्विवचन रूप एक जैसे हैं।
- * द्वितीया विभक्ति एक वचन में त्वा रूप भी है।
- *चतुर्थी और षष्ठी विभक्ति एक वचन में ते रूप भी बनता है।
- *तृतीया चतुर्थी और पञ्चमी विभक्ति के द्विवचन के रूप एक जैसे होते हैं।
- *परन्तु वाम् यह भी द्वितीया, चतुर्थी और षष्ठी विभक्ति द्विवचन का रूप है।
- *इसी प्रकार वः द्वितीया , चतुर्थी और षष्ठी का बहु वचन का रूप है।
- *षष्ठी और सप्तमी विभक्ति के द्विवचन के रूप एक जैसे होते हैं।
| विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
| प्रथमा | त्वम् | युवाम् | यूयम् |
| द्वितीया | त्वाम्, त्वा | युवाम् , वाम् | युष्मान्, वः |
| तृतीया | त्वया | युवाभ्याम् | युष्माभिः |
| चतुर्थी | तुभ्यम् , ते | युवाभ्याम् , वाम् | युष्मभ्यम् , वः |
| पञ्चमी | त्वत् | युवाभ्याम् | युष्मत् |
| षष्ठी | तव , ते | युवयोः , वाम् | युष्माकम् , वः |
| सप्तमी | त्वयि | युवयोः | युष्मासु |
अकारान्त पुलिङ्ग शब्द रूप के लिये इसे क्लिक करिये