Jashtva Sandhi ke Niyam, Sutra aur Udaharan (Sanskrit Vyakaran)

Jashtva Sandhi ke Niyam, Sutra aur Udaharan (Sanskrit Vyakaran)व्यञ्जन सन्धि पदान्त जश्त्व संधि.सूत्र…”झलां जशोअन्ते “

नियम..

*….यदि प्रथम पद के अन्त मे किसी भी वर्ग का पहला या दूसरा, या तीसरा, या चौथा वर्ण आए और दूसरे पद के आदि में कोई भी वर्ण आये, तो प्रथम पद के अन्तिम वर्ण को उसी वर्ग का तीसरा वर्ण हो जाता है।

उदाहरण…अच् + अन्तः = अजन्तः मे च् को,चवर्ग वर्ग का तीसरा वर्ण, ज् हुआ।

नोट...ज्, ब्, ग, ड्, द् , को जश् कहते हैं । ये प्रत्येक वर्ग के तीसरे वर्ण हैं।

*..क् को ग् में परिवर्तन

वाक्+ईशः =वागीशः

दिक् + गज् =दिग्गज

वाक् + दानम् =वाक्दानम्

दिक् +अम्बर =दिगम्बर

वाक् + जालम् =वाग्जालम्

वाक् +वज्र=वाग्वज्र

*..त् को द् में परिवर्तन..

जगत् +ईशः =जगदीशः तत् +अपि =तदपि सत् +आचार =सदाचार जगत् + बन्धु =जगदबन्धु चित् +आनन्द =चिदानन्द महत् + धनम् = महद्धनम्

*.. प को ब् अप् +जः =अब्जः सुप् +अन्तः = सुबन्तः

*..च् को ज् में परिवर्तन

अच् +अन्तः =अजन्तः

*..ट् को ड् में परिवर्तन

षट् +आनन =षडानन षट् + देवा =षड्देवा

अपदान्त जश्त्व संधि..

सूत्र… “झलां जश् झशि

“यदि किसीभी वर्ग के प्रथम, द्वितीय, तृतीय,चतुर्थ वर्ण या श,ष्, स्, ह् के पश्चात किसी भी वर्ग का तृतीय या चतुर्थ वर्ण आये तो प्रथम पद का अन्तिम वर्ण अपने वर्ग के तृतीय वर्ण में परिवर्तित हो जाता है।

जैसे..क्षुभ् +ध =क्षुब्ध भ् को ब् हुआ

दिक् +गज =दिग्गज क् को ग् हुआ

बुध् +धि =बुद्धि ध् को द् हुआ

लभ् +धम् =लब्धम् भ् को ब् हुआ

श्रत् +धा =श्रद्धा त् को द् हुआ

शुध् +धि =शुद्धि ध् को द् हुआ

क्रुध् +धः =क्रुद्धः ध् को द् हुआ

श्रत् + धा =श्रद्धा त् को द् हुआ

उत् + घोष =उद्घोष त् को द् हुआ

“विशेष… दोनो जश्त्व संधि मे छोटा सा अन्तर है, कि पहली संधि पदान्त की है, दूसरी जश्त्व संधि पद के मध्य की है।

श्चुत्व संधि के लिये इसे पढिये..

प्रश्न -उत्तर..

1.. तत् + गृहम् =?

क ) तत्गृहं, ख ) तद् गृहम् , ग ) तट् गृहम्

2. तत् + उपदेशात् =?

क ) तदुपदेशात् , ख )ततुपदेशात् , g) ततोपदेशात्

3. विद्वत् +गणः =?

क ) विद्वत् गणः , ख ) विद्वद्गणः, ग ) विद्वन् गणः

4. दिनकरदीप्तीरिव भवत् + यशः =?

क ) भवद् यशः , ख ) भवत् यशः, ग ) भवान् यशः

5.उत् + घोषः =?

क )उत्घोष ख ) उतघोष , ग ) उद् घोष

6.प्रश्न ..जश् वर्ण कौन कौन से हैं?

7.प्रश्न..जश्त्व संधि का सूत्र क्या है?

उत्तर..

1.ख , 2.क, 3.ख , 4.क, 5.ग

6.ज्, ब् ग् ड् द् ये प्रत्येक वर्ग के तीसरे वर्ण होते हैं।

7..झलां जशो अन्ते

…………

स्वर संधि परिभाषा भेद

व्यञ्जन संधि व उसके भेद

विसर्ग संधि व उसके भेद

गुण संधि

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *