Guna SandhiGuna Sandhi ke Niyam, Sutra aur 40+ Examples | Sanskrit

सूत्र..आद् गुणः

गुण संधि स्वर संधि का एक प्रकार है। गुण संधि का सूत्र..आद् गुणः है।

परिभाषा /परिचय

अ या आ वर्ण के बाद यदि इ, ई, उ, ऊ, ऋ, लृ में से कोई वर्ण आए, तो दोनो के स्थान पर क्रमशः.. ए, ओ,अर्, अल् हो जाता है। इसे ही गुण संधि कहते हैं।

अर्थात पहले पद के अन्त में अ या आ हो और दूसरे पद के आदि में ह्रस्व या दीर्घ इ, उ,ऋ, लृ मे से कोई स्वर हो तो उनके स्थान पर क्रमशः…

अ /आ + इ /ई = ए

अ , आ +उ /ऊ = ओ

अ (या) आ +ऋ /ऋ = अर्

अ, आ + लृ /लृ = अल्…. हो जाता है।

गुण संधि के उदाहरण Guna Sandhi

अ /आ + इ / ई = ए में परिवर्तन

सुर +इन्द्र =सुरेन्द्र

पुष्प + इन्द्र = पुष्पेन्द्र

देव+इच्छा =देवेच्छा

परम + ईश्वर = परमेश्वर

शुभ + इच्छा = शुभेच्छा

उप + इन्द्र: = उपेन्द्रः

तव + इति = तवेति गज + इन्दु = गजेन्दु

गण +ईश = गणेश

सुर + ईश =सुरेश

नर + इन्द्र = नरेन्द्र

लता +इव =लतेव

महा + ईश = महेश

तथा + इति = तथेति

गङ्गा + ईश्वर = गङ्गेश्वर

सखा + इति = सखेति

उमा + ईश्वर = उमेश्वर

महा + इच्छा = महेच्छा

महा + इन्द्र = महेन्द्र

अ /आ +उ /ऊ = ओ में परिवर्तन

तस्य +उपरि =तस्योपरि

चन्द्र +उदय =चन्द्रोदय

वार्षिक + उत्सवः = वार्षिकोत्सवः

सूर्य + उदय = सूर्योदय

हर्ष + उल्लास = हर्षोल्लास

तस्य + उपरि = तस्योपरि

पुरुष + उत्तम = पुरुषोत्तम

मन्त्र + उच्चारण = मन्त्रोच्चारण

लम्ब + उदर = लम्बोदर

महा+ उत्सव =महोत्सव

विद्या +उपदेश =विद्योपदेश

महा + उदय = महोदय

गङ्गा + उदक = गङ्गोदक

महा + उदधिः = महोदधिः

विद्या + उपदेशः = विद्योपदेशः

भार्या + उटजः = भार्योटजः

जल + ऊर्मि = जलोर्मि

सूर्य + ऊष्मा = सूर्योष्मा

महा = ऊर्मि = महोर्मि

गङ्गा + ऊर्मि = गङ्गोर्मि

लता + ऊर्ध्वम् = लतोर्ध्वम्

अ /आ + ऋ = अर्

देव +ऋषि =देवर्षि

सप्त +ऋषि =सप्तर्षि

ग्रीष्म + ऋतुः = ग्रीष्मर्तुः

वर्षा +ऋतुः=वर्षर्तुः

महा + ऋद्धिः = महर्द्धिः

ब्रह्मा + ऋषि = ब्रह्मर्षि

महा + ऋत्विक् = महर्त्विक्

राजा +ऋषि: =राजर्षिः .

हिम + ऋर्तुः =हिमर्तुः

कृष्ण +ऋद्धिः =कृष्णर्द्धि:

अ /आ + लृ = अल्

तव +लृकारः =तवल्लकारः

मम +लृकारः =ममल्लकारः

प्रश्न – उत्तर

1.. चञ्चल + ऊर्मि =?

(क )चञ्चलोर्मि , (ख )चन्चलेर्मि ( ग ) चन्चलुर्मि

2..नियमोल्लंघनं का संधि विच्छेद क्या होगा?

(क ) नियमो + ल्लंघनं (ख ) नियम + उल्लंघनं (ग ) नियम + उलंघनं

3..गुण स्वर संधि का सूत्र क्या है?

उत्तर.. आद् गुणः

4..हित + उपदेश =?

(क ) हितोपदेश (ख) हितुपदेश (ग) हितपदेश

5..अस्माकम् प्रथम + उपग्रहस्य =? नाम आर्यभट इति कृतं?

(क ) प्रथमउपग्रहस्य (ख) प्रथमोपग्रहस्य (ग) प्रथमुपग्रहस्य

6.अभिमानधना विनय + उपेता =? शालीना भारत जनता अहं।

(क) विनयोपेता (ख) विनायुपिता (ग) विनयपेता

7..ज्ञानस्य + उपशम =?

(क) ज्ञानस्यपशम (ख)ज्ञानस्युपशम (ग) ज्ञानस्योपशम

उत्तर.. 1.. क, 2.. ख , 3.., 4. क, 5. ख , 6.. क 7.. ग

जश्त्व संधि के लिये इसे पढिये..

यण संधि के लिये इसे पढिये..

व्यञ्जन संधि के लिये इसे पढिये..

सत्व विसर्ग संधि के लिये इसे पढिये..

विसर्ग संधि के लिये इसे पढिये..

स्वर संधि परिभाषा भेद व उदहरण के लिये इसे देखिये

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *